खड्डा, कुशीनगर। खड्डा नगर स्थित सब्जी मंडी परिसर में श्री सांवरिया जन्माष्टमी बाल युवा सेवा समिति के तत्वावधान में युवा खड्डा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब झुमाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन डॉ. निलेश मिश्र और चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा रहे। इस दौरान व्यापारियों श्रीनिवास रौनियार, सुरेश कुमार शर्मा, सत्यनारायण जायसवाल, नितिश पटवा एवं रुबी मद्धेशिया को आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नेपाल के शिवम् थापा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलेक्स द्वितीय तथा कृषु और पागल हड्डी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में मिष्ठी ने प्रथम, ईशानी शर्मा ने द्वितीय तथा मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए विभिन्न नृत्यों का दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक मंडल में राजन जायसवाल, सैम जायसवाल, माही, आदित्य, किशन, आदर्श, अभिषेक, अंश, अरना एवं कुबेर, राम सहित अन्य युवा शामिल रहे।
इस अवसर पर संतोष जायसवाल, राम अवध मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता, मनोज जायसवाल, डॉ. बीएन पाण्डेय, मुन्ना मद्धेशिया, श्रेय जायसवाल, संजय रौनियार, राजेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता आदि मौजूद रहे। समारोह में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और दर्शकों की भारी मौजूदगी से माहौल देर तक उत्सवमय बना रहा।
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…
62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…