News Addaa WhatsApp Group

युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन, प्रतिभाओं का सम्मान

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 24, 2024  |  7:13 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन, प्रतिभाओं का सम्मान
  • खेलों से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास – शेषनाथ यादव प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के कोटवा गांव के मिनी स्टेडियम में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल का विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खेल का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज के प्राचार्य भागवत कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर हरी झंड़ी दिखाकर किया। कबड्डी बालिका में कोटवा प्रथम एवं हरपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

खड्डा विकास खण्ड के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ऋषिकेश यादव के देख- रेख में आयोजित एथलेटिक्स, वालीबाल, भारोत्तोलन, फुटबॉल, कबड्डी, जूडो, कुश्ती, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया गया। जूनियर बालक कबड्डी में नंदन छपरा प्रथम एवं ढोलहा द्वितीय स्थान पर रहा। सीनियर वॉलीबॉल में पकड़ियार प्रथम एवं नंदन छपरा द्वितीय, जूनियर वर्ग में ढोलहा प्रथम तो हरपुर मजार द्वितीय और सब जूनियर वर्ग में नंदन छपरा प्रथम तो हरपुर मजार द्वितीय स्थान पर रही। कुश्ती में मुरलीधर अतुल शैलेश आदि प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता उपरांत विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। समापन के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव मदद एवं सरकार की खेल नीति और खेल के अवसर प्रदान करने के बारे में विस्तार से बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान व्यायाम शिक्षक अभिषेक चौहान, पीआरडी जवान भोला मिश्रा, राजाराम यादव पतिराम शर्मा, दिलीप भारती, नागेश्वर गौंड रामप्रित, किशुनधारी कोदई सिंह लालबहादुर ग्राम प्रधान हरपुर उदय शंकर यादव ग्राम पंचायत पचफेड़ा प्रधान प्रतिनिधि भीम यादव, पीआरडी के ब्लाक कमांडर खड्डा नन्हे तिवारी सहित खिलाड़ी छात्र, छात्राएं आदि मौजूद रहे। बी.ओ. पीआरडी ऋषिकेश यादव द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र प्रदान किया गया।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking