हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप बैतालपुर रजवाहा बड़ी नहर में सोमवार सुबह एक तैरती लाश पायी गयी। जिसकी पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार निवासी के रुप में हुई।
सोमवार की सुबह किसी ने नहर में लाश देख गांव के लोगों सूचना दिया, नहर में लाश के मिलने की खबर पुरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गयी, और लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना स्थानीय कोतवाली को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की। जिसकी पहचान शुभम मोदनवाल पुत्र शैलेन्द्र मोदनवाल उम्र 19 वर्ष निवासी बोदरवार थाना कप्तानगंज के रूप में हुई।
पुलिश शव को कब्जे में लेकर विधिक करवाई कर पी एम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है।
गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…
हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…
मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…
प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…