खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की को एक युवक द्वारा परेशान करने, पीछा करने और छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद खड्डा पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
क्षेत्र के उक्त गांव निवासी एक महिला ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी लड़की को गांव के ही एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा छेड़खानी किया जाता है और अशोभनीय टिप्पणी भी की जाती है, विरोध करने पर आरोपी युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी जाती है। तहरीर के आधार पर खड्डा पुलिस ने बीएनएस की धारा 352, 351(3), 74, 3(1) द, 3(1) ध धाराओं में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी युवक को शांति भंग में चालान भी किया गया है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…