मुंबई.। श्री श्री 1008 रसिकपीठाधीश्वर महंत श्री जन्मेजय शरणजी महराज,जानकी घाट बड़ा स्थान अयोध्या के परमस्नेही कृपापात्र शिष्य ज्योतिषाचार्य डाँ.एकदेव शरण मुंबई को अखिल भारतीय विरक्त संत परिषद,श्री दिगंबर आखाड़ा श्रीअयोध्या जी की ओर से “ज्योतिष रत्न पदक” से पतित पावन नगरी अयोध्या में श्री श्री 1008 रसिकपीठाधीश्वर म़हंत जी के दादा श्री गुरुजी श्री श्री 1008 स्वनामधन्य ब्रह्मलीन महंत मैथिली रमण शरण जी महराज के पुण्यतिथि स्मृति महोत्सव पर सोमवार 20.09.2021 को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के सुअवसर पर अंगवस्त्रम सम्मान पत्र के साथ उपस्थित धर्म गुरुओं,संतों,महात्माओं, महामंडलेश्वरों के स्वस्ति वाचन,मंगलमयी आर्शिवाद पुष्प वर्षा के साथ विभूषित किया गया.।
श्री श्री 1008 श्री महंत ब्रह्मलीन मैथिली रमण शरण जी महराज (दादा गुरुजी) स्वनामधन्य के पुण्यतिथि स्मृति महोत्सव संग ज्योतिष रत्न पदक विभूषित कार्यक्रम के मधुर बेला पर परमपूज्य श्री श्री 1008 श्री जगदगुरु रामदिनेशाचार्य जी महराज,शंकराचार्य राघवाचार्य जी महराज, महंत देवेंद्र प्रसाद आचार्य जी,संजय दास हनुमानगढ़ी
,महामंडलेश्वर माधवदास जी महराज, महंत मैथिली शरणजी महराज संग अयोध्या नगरी के सभी मठाधीश,संतश्री,महात्मा गण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे.।

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…