News Addaa WhatsApp Group

अड्डा बेक्रिंग: ये नई भारतीय सेना है मुहतोड़ जवाब देने में आगे, चीनी सेना 2किमी पीछे हटी, भारतीय सेना भी 1 किमी पीछे हटी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2020  |  5:46 PM

1,487 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अड्डा बेक्रिंग: ये नई भारतीय सेना है मुहतोड़ जवाब देने में आगे, चीनी सेना 2किमी पीछे हटी, भारतीय सेना भी 1 किमी पीछे हटी

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाएं कुछ पीछे हट गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना 2 किमी और भारतीय सेना अपनी जगह से 1 किमी पीछे हटी है. यहां के फिंगर फोर इलाके में कई हफ्ते से दोनों देशों की सेना एक दूसरे के सामने डटी हुई हैं.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

गलवान घाटी में फोर फिंगर इलाके में भारत और चीनी सेनाओं के बीच कुछ दिनों से तनाव बना हुआ है. यहां का पैंगोंग इलाका सबसे ज्यादा विवादों में है. 6 जून को दोनों देशों के बीच जो बैठक होने वाली है, उसमें पैंगोंग पर ही ज्यादा फोकस रहने की संभावना है. चीनी सेना फिंगर फोर इलाके में कई हफ्ते से डटी हुई है जो भारत के नियंत्रण में है.

6जून को दोनों देशों में अहम बैठक

बता दें, लद्दाख के सीमाई क्षेत्र में चीन की सेना अपना दम दिखाने की कोशिश कर रही है. भारतीय सेना भी उसके सामने डट गई है. दोनों तरफ से बातचीत भी जारी है, लेकिन अब तक गतिरोध खत्म नहीं हो पाया है. अब एक बार फिर दोनों मुल्कों की सेना बातचीत करने जा रही है. ये मीटिंग 6 जून को प्रस्तावित है. मीटिंग में दोनों सेनाओं के लेफ्टिनेंट जर्नल रैंक के अधिकारी हिस्सा लेंगे. यह मीटिंग भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. इस मीटिंग को भारत की तरफ से लेह स्थित 14 कॉर्प कमांडर का डेलीगेशन लीड करेगा. यह उच्च स्तरीय मीटिंग सीमा पर संकट खत्म करने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.
कई हफ्ते से चल रहा विवाद:

पूर्वी लद्दाख में यह विवाद मई की शुरुआत से चला आ रहा है. लद्दाख नें LAC पर भारत की तरफ से सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा था जिसका चीन ने विरोध किया. इसके बाद 5 मई को पैंगोंग लेक पर दोनों देशों के सैनिक भिड़ गए. इस झड़प में जवान घायल भी हुए थे. इसके बाद चीन ने इलाके में सक्रियता बढ़ा दी और सैनिकों की तैनाती के साथ ही तंबू भी लगा दिए. LAC पर चीन की इस हरकत का भारतीय सेना भी माकूल जवाब दिया और वो भी वहीं डट गए.

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking