News Addaa WhatsApp Group

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर जिले में स्थापित होंगी 40 पुलिस चौकियां

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2023  |  7:35 PM

814 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर जिले में स्थापित होंगी 40 पुलिस चौकियां

Advertisement

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर जिले में स्थापित होंगी 40 पुलिस चौकियां

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

आमजन को शिकायत लेकर नहीं जाना पड़ेगा दूर

न्यूज अड्डा डेस्क गोरखपुर। कानून व्यवस्था और मजबूत बनाने के लिए गोरखपुर जिले में 40 से अधिक नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। इसके लिए स्थान चिह्नित किया जा चुका है। इनके खुलने से आमजन को सुविधा मिलेगी। उन्हें अपनी शिकायत लेकर दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसी क्रम में सोनबरसा चौकी की जगह थाना बनाने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। थाने और चौकियों के विस्तार को गोरखपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की तैयारी के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है। इस समय जिले में 28 थाने और इनके अंतर्गत 69 पुलिस चौकियां स्थापित हैं।

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तीन भागों में बांटा गया

आमजन की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थानों को तीन भागों नगर, दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्र में बांटा गया है। पुलिस का मानना है कि जिले में विकास तेजी से रहा है। साथ ही आबादी भी घनी हो चुकी है। कई थाना क्षेत्र में बसी नई आबादी के लोगों को अपनी शिकायत लेकर दूर-दराज स्थित थाने और चौकियों पर जाना पड़ रहा है। घटना होने पर पुलिस को भी पहुंचने में समस्या आ रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने स्थानों को चिह्नित कर 40 नई पुलिस चौकियों के बनाने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि शासन से प्रस्ताव पास होते ही इन्हें स्थापित कर चौकियों का निर्माण भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking