सुकरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर खुर्द निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी सुकरौली मण्डल के मंत्री रितेश प्रताप सिंह पुत्र राजीव नयन सिंह ने थाना प्रभारी अहिरौली बाजार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मेरा साखों एवं शीशम का बागीचा ग्राम भटगावा के पैसापुर टोले पर स्थित है। जिसमे आज लगभग चार बजे भोर की रात्रि मे सूचना मिली की लकड़ी काटने वाले माफिया हथियारों से लैश होकर पेड़काट रहें। जिसकी सूचना मुझे मोबाईल पर प्राप्त हुई सूचना पाते ही अपने बागीचे पर पहुचा तो आधे दर्जन पेड़ काटने वाले कुछ पेड़ को काट रहे मैने लोगो से विरोध करते हुए पेड़ न काटने के लिए मना किया। रोकने और उक्त लोगो ने जान मारने की नियत असलहा लहराते उपर प्राणघातक हमला करनें कां प्रयास किया। जान बचाने के लिए चिल्लाने की आवाज सुनकर गाव के लोग घटना स्थल पर पहुँच कर प्रार्थी की जान बचायी। में रितेश प्रताप सिंह ने तीन नामजद तथा चार अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने तथा प्रार्थी एवं परिवार के लोगों की जानमाल की सुरक्षा करने की माँग की है।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…