कुशीनगर । सेवरही कस्बे के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के समीप से गाजीपुर जिले की औड़िहार रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक साइबर कैफे पर छापेमारी कर अवैध रेल टिकटों के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से करीब 64 हजार रुपये के अवैध रेल टिकट, नगदी और लैपटॉप को भी बरामद किया है।
सेवरही के तमकुहीरोड-तमकुहीराज मार्ग पर संचालित एक साइबर कैफे पर गुरुवार को गाजीपुर जिले के औड़िहार रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने अचानक छापेमारी की। इसे लेकर मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। टीम ने कैफे संचालक को हिरासत में लेते हुए उसके पास से 63 हजार 967 रुपये के तत्काल व सामान्य टिकट के साथ 10 हजार 900 रुपये नगदी के अलावा लैपटॉप, मॉनीटर, सीपीयू व एक मोबाइल भी बरामद किया।
टीम द्वारा पकड़े गये कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। टीम को संदेह है कि पकड़े गए कारोबारी की मदद से अवैध रेल टिकट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है।
तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…