सुकरौली/ कुशीनगर । हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे में ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक घायल अवस्था में मिला। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी 112 की पुलिस टीम ने युवक को अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकरौली कस्बें में ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक घायल अवस्था में मिला जिसे देखकर लोगों ने इसकी सूचना सुकरौली चौकी पुलिस तथा पीआरबी 112 को दी! जिसके तुरंत बाद चौकी पुलिस तथा पीआरबी 112 के सहयोग से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया गया। युवक सुकरौली विकासखंड के ग्राम अवरवां बरवां का बताया जा रहा है। युवक अभी पांच दिन पहले ही अपने ससुराल जगदीशपुर के पास मोहनापुर जनपद गोरखपुर में गया हुआ था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के डॉक्टरों ने प्रथम उपचार करने के उपरांत युवक को गोरखपुर के लिये रेफर कर दिया।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…