News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक्शन मुड़ में जिलाधिकारी कुशीनगर.. तो फिर हुआ क्या पढ़े खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 1, 2021  |  9:04 AM

1,578 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक्शन मुड़ में जिलाधिकारी कुशीनगर.. तो फिर हुआ क्या पढ़े खबर!

कुशीनगर। मुख्यमंत्री के जन शिकायत पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने 13 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें डीआईओएस, जिला सेवायोजन अधिकारी बीडीओ तमकुहीराज व चिकित्साधिकारी कप्तानगंज और विशुनपुरा सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

आपके लिए और..- हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल;...

डीएम की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। इन्हें तय समयावधि में निस्तारित करना अनिवार्य होता है। फिर भी जिले में कई ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने इस कार्य को गंभीरता से नहीं लिया। इनमें जिला विद्यालय निरीक्षक, एडीओ पंचायत तमकुहीराज, पडरौना व नेबुआ नौरंगिया, बीडीओ विशुनपुरा,तमकुहीराज और रामकोला, प्रभारी चिकित्साधिकारी कप्तानगंज एवं विशुनपुरा, कोतवाल हाटा, एसओ तुर्कपट्टी एवं नेबुआ नौरंगिया और जिला सेवायोजन अधिकारी शामिल हैं। डीएम का कहना है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही से जिले की रैंकिंग खराब होती है। इसलिए संबंधित अधिकारी तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में
शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में

कुशीनगर। सीमावर्ती इलाके से संचालित अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर तरयासुजान पुलिस ने…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न
कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न

कुशीनगर । भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात खजुरिया नहर की शाखा टूटने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking