News Addaa WhatsApp Group

एन एस एस के सौजन्य से प्रवासी मजदूरों को बीच हुआ पांच सौ जलपान पैकेट का वितरण,किसान पीजी कालेज सेवरही का है एनएसएस टीम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 23, 2020  |  8:13 AM

1,415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एन एस एस के सौजन्य से प्रवासी मजदूरों को बीच हुआ पांच सौ जलपान पैकेट का वितरण,किसान पीजी कालेज सेवरही का है एनएसएस टीम

एन एस एस के सौजन्य से प्रवासी मजदूरों के बीच 500 नाश्ते का पैकेट वितरित

आज की हॉट खबर- तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग...

तमकुहीराज/न्यूज अड्डा
किसान पीजी कालेज सेवरही के एनएसएस को संचालित करने वाले शिक्षकों और उसमे सक्रिय प्रतिभाग करने वाले छात्रों ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर झरही नदी के समीप प्रवासी मजदूरों के बीच 500 नास्ते का पैकेट, मास्क, और पानी का वितरण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान पीजी कालेज की प्रवक्ता और एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ चन्द्रप्रभा मिश्रा के अगुवाई में आयोजित उक्त कार्यक्रम में वितरण के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का खयाल रखने के साथ गोरखपुर की तरफ से बसों, टैक्सियों और पैदल आ रहे मजदूरों के बीच मास्क का वितरण कर नाश्ते की सामग्री प्रदान किया गया। इस दौरान कालेज के प्राचार्य डॉ दिनेश चंद श्रीवास्तव, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ चन्द्र प्रभा मिश्रा व डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ शुभम कुमार मिश्र सहित एनएसएस के छात्रों मे प्रमुख रूप से शंकर दयाल जायसवाल, शेषनाथ शर्मा, रघुवीर कुमार, सुनील कुशवाहा, शुभम रौनियार, अजय यादव, विकास कुमार रौनियार और राजकुमार आदि प्रमुख रहे।कार्यक्रम अधिकारी ने बताया की प्रवासी मजदूरों के लिए सात दिनों तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking