कप्तानगंज/कुशीनगर। पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के अवैध शस्त्र व कारतूस की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे संघन अभियान के क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने कस्बा बोदरवार से ग्राम जोलह पुरवा थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर निवासी प्रिंस यादव पुत्र मुनीब यादव को एक अदद अवैध कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मालूम हो कि प्रिंस यादव के विरूद्ध थाना अहिरौली में कई अपराधिक मुकदमें दर्ज थे, पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। जो 17 मार्च बुद्धवार को कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी उ0नि0 श्री उमेश कुमार यादव का0 अजय तिवारी का0 दुर्गा प्रसाद यादव का0 हरिनाथ प्रजापति का0 प्रवीण सरोज, का0 अरुण चौरसिया मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…
कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…
जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों…