News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: कुलकुला धाम का बिष्णु महायज्ञ, पांच हजार एक कन्याओं के साथ निकली कलश यात्रा।

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 15, 2021  |  3:28 PM

2,648 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: कुलकुला धाम का बिष्णु महायज्ञ, पांच हजार एक कन्याओं के साथ निकली कलश यात्रा।

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में अनवरत 40 वर्षों तक कुलकुला धाम में होने वाले विष्णु महायज्ञ का कलश यात्रा सोमवार को पांच हजार एक कन्याओं के साथ कुलकुला धाम मंदिर से विधिवत पूजन अर्चन के बाद निकला। जुलूस में हाथी घोड़ा,गांजे-बाजे व जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया।
यह कलश यात्रा कुलकुला धाम से निकलकर धौरा वरवा धौरा खास,भड़सर खास,नरायन भड़सर,जमुनी बरवा,कारीतीन, इन्दरपुर,गणेश चौक होते हुए कप्तानगंज रामजानकी घाट पर पहुँचा।जहां आचार्यों द्वारा वैंदिक मंत्रोंचार के बाद कलश में पावन गंगाजल भर कर पुनः कप्तानगंज बंदेलीगंज होते हुए शुक्र की बाजार,आजाद चौक किसान चौक,होते हुए पटखौली मेहड़ा सुधियानी होकर महा यात्रा पुनः कुलकुला धाम गया जहाँ पर विद्धावनों वेदांवतिओं के वैदिक मंत्रोचार कर कलश को स्थापित किया गया।
जानकारी के अनुसार यह महायज्ञ आज से प्रारम्भ होकर 26 फरवरी तक चलेगा। जिसमें प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक यज्ञ पूजन,नवाह पाठ 8 बजे प्रातः से 12 बजे तक और प्रति दिन रात्रि 8 बजे से अवध आदर्श राम लीला का मंचन होगा।
इस मौक पर मन्हथ रामदास जी महाराज सुबाष दास रामकोला विधायक रामानन्द बौध थाना प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी विशाल सिंह भोला शंकर कनक दास चन्द्र भूषण मिश्रा बृज भूषण मिश्रा टुनटुन सिंह टुनटुन दूबे उमाशंकर मिश्रा सहित क्षेत्रों के ग्राम प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking