कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गदहिला व कुंदर के बीच में दोपहर में गेहूँ में भीषण आग लग गयी देखते देखते ही लगभग 30 एकड़ गेहूंं की फसल जलकर राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर में गदहिला व कुन्दुर के सीवान के बीच खड़ी गेहुं के खेत में भीषण आग लग गयी। सीवान में मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी जिससे गांव के तमाम किसान सिवान में मौजूद थे। जैसे आग लगी वैसे ही आग हवा की तरह फैल गयी। तब तक गांव के किसान काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। व ग्रामीणों की बड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों नेआग लगने की सूचना पुलिस को दी जिस पर मंसूरगंज पुलिस चौकी से पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गये। आग बुझाने वाले अग्नि सामक दल “दमकल” मौके पर समय से नहीं पहुंच सका। आग लगने की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक रामानन्द बौध व नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय मौके पर पहुँच कर जायजा लिए।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…