कप्तानगंज/कुशीनगर | स्थानीय कस्बे के मां दुबौली स्थान पर नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ का कलश यात्रा गाजे बाजे घोड़े के साथ निकाला गया। जिसमेंं 1001 कुंआरी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के जय घोष से पूरे क्षेत्र व नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
सोमवार को मां दुबौली के स्थान से हजारों कुंंआरी कन्याएं सर पर कलश लिए पीला वस्त्र धारण कर गाजे बाजे व ,घोडे के साथ कस्बे के पटखौली मेहड़ा पिपरा बौलिया तिनपोखरिया नगर के आजाद चौक शुक्र की बाजार है कर बंदेलीगंज होते हुए छोटी गन्डक नदी रामजानकी घाट पर पहुंंच कलश मेंं वैदिक मंत्रोचर के बीच जल भर डी सी एफ चौक, सुबाष चौक होते हुए किसान चौक होकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुच कलश को स्थापित किया। कलश यात्रा जिस गली मोहल्ले से गुजर रहा था मां शतचन्डी के जयकारे से पुरा वातावरण भक्तिमय हो जा रहा था
यज्ञ के ब्यवस्थापक पंडित शैलेंद्र मिश्र ने बताया यज्ञ मेंं नौ दिन तक अयोध्या से पधारे रामलीला कलाकारों द्वारा कला का सजीव मंचन किया जाये वही विद्वान पंडितों द्वारा भक्ति कथा का रसपान भी कराया जायेगा।
इस दौरान पुजारीन लक्ष्मी देवी, उदय मद्धेशिया, डब्लेलू मिश्रा बिपिन मद्धेशिया दीपक अग्रहरी बैजनाथ मोदनवाल शैलेन्द्र सिंह,पुनीत मिश्रा,संतोष मिश्रा,मदन मिश्र, मुरारी सिंह कुन्ज बिहारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…