फणीन्द्र कुमार पाण्डेय/न्यूज अड्डा
कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे के राम जानकी पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का युवा घेरा कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को हुआ।जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब से प्रदेश में सरकार बनी है लूट हत्या बलात्कार आम बात हो गया है आज किसी भी व्यक्ति को न्याय नहीं मिल रहा है युवा सड़कों पर घूम रहा है बेरोजगारी चरम पर है इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जी जान से लगना होगा। आज छात्रों को गंभीर मुकदमों में फंसाया जा रहा है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिसका हिसाब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता छोटे लाल यादव और संचालन विजय यादव ने किया।
इस दौरान माधव सिंह इमदाद अली खलील भाई मुलायम यादव आरिफ शाह पिंटू यादव अलाउद्दीन अंसारी आकाश जायसवाल भोला यादव आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…