कसया/ कुशीनगर । पुरे भारत मे मनाये जाने वाला छठ पर्व इस समय देश व खासकर उत्तरप्रदेश और बिहार राज्य मे महापर्व के रूप मे मनाया जाता हैं l छठ पर्व इस समय हिन्दू धर्म के सबसे बड़े आस्था के रूप मे मनाया जा रहा हैं l छठ पर्व या पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के समय मनाया जाता हैं l इस पर्व को सूर्योपासना का अनुपम लोकपर्व भी कहा जा जाता हैं l इस पर्व को विशेष रूप से बिहार, झारखण्ड,पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रो मे विशेष आस्था के रूप मे मनाया जाता हैं l यह पर्व भारत मे वैदिक काल से ही मनाया जाता हैं l इस पर्व के बारे मे ऋषियों द्वारा ऋग मे मे लिखी गयी सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परम्परा के अनुसार मनाया जाता हैं l इस पर्व का मूल उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन की देवताओं को बहाल करने के लिये अनुरोध किया जाता हैं l इस पर्व मे मूर्ति पूजा किसी भी तरह शामिल दिखाई नहीं देता हैं l यह पर्व चार दिनों की अवधि मे मनाया जाता हैं, इसमें कठोर अनुष्ठान के साथ पवित्र स्नान, उपवास,पानी पीने से दूर रहना और घंटो पानी मे खड़े रहना तथा सूर्य देव को अर्ध्य देना प्रमुखता से शामिल हैं l इस पर्व मे महिलाओ के साथ साथ बच्चे, बूढ़े और जवान लोग भी निष्ठां के साथ ब्रत व आडम्बरो को मानते और निभाते हैं l छठ पर्व की तैयारी दीपावली पर्व के की समाप्ति के साथ ही शुरू हो जाता हैं और नगर, शहर, गांव सहित सभी जगहों पर नदी,पोखरो पर स्थित छठ घाटों की साफ सफाई के साथ ही घाटों पर बने वेदियों की रंगाई, पोताई होती हैं तथा बाजारों मे छठ पूजा मे लगने वाले समग्रीयो से दुकाने सजने लगती हैं l छोटी छठ से हो इस पर्व का जरूरी पूजा पाठ शुरू हो जाता हैं l आज बुधवार को छठ महापर्व के अवसर पर कसया तहसील क्षेत्र के नगर कसया व गाव क्षेत्रो सपहा, मधवा पुर, भरौली, वीर सावरकर नगर सबया, मथौली, बनवारी टोला, बेलवा, धुरिया, बटेसरा, फाजिलनगर, जौरा बाजार, रहसु आदि दर्जनों जगह पर महिलाओ को घाटों पर छठ मैया की पूजा करतें देखा गया और इन जगहों पर काफ़ी चहल पहल व भीड़ भी रही l
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…