News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: हाथी का दांत साबित हो रहा है,भठही बाबू में बना एन एम प्राथमिक केंद्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 20, 2021  |  4:52 PM

1,032 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: हाथी का दांत साबित हो रहा है,भठही बाबू में बना एन एम प्राथमिक केंद्र

अनिल तिवारी/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

कसया/कुशीनगर : कसया तहसील के भठही बाबू ग्राम पंचायत में बना प्राथमिक एन एम केंद्र सिर्फ हाथी दांत साबित हो रहा है। उचित रखरखाव न होने के कारण वर्षों से खण्डहर मे तब्दील हो गया है। संसाधनों के अभाव में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से यहां फेल दिखाई दे रहा है ग्रामीणो ने दर्जनो बार इस समस्या को लेकर लिखित शिकायत किया है लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस पर नही पड़ रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में अधिकारियों की उदासीनता सरकारी मंशा पर भारी पड़ रही है। सालो पहिले जनता के प्रयास से यहां एन एम केंद्र खोला गया। लाखो रुपये की लागत से भवन, चहारदीवारी व अन्य सुविधाओं से लैस होकर जब यह अस्पताल तैयार हुआ, तो लोगों में खुशी का ठिकाना न रहा। पिछले कई वर्षो से मरम्मत के अभाव में अस्पताल परिसर में बना आवासीय भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गया है। इन आवासों में डाक्टर या कर्मचारी निवास करने से करते हैं।

इसकी वजह से यहां लोगों को चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पा रही है।

अस्पताल भवन में लगे दरवाजे व खिड़कियां देखरेख के अभाव में टूट कर गायब हो चुके हैं, प्लास्टर उजड़ने लगे हैं तो बनाई गई बाउंड्री वाल टूट गई है। यही नही जिस स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को साफ-सफाई का संदेश देने का जिम्मा है वहां फैली गंदगी जिम्मेदारों को आइना दिखा रही है। पूरी तरह से यह केंद्र झाड झखाड से पटा हुआ हैं और पूरा भवन खण्डहर मे तदबील हो गया है चिकित्सकों के रात्रि निवास के लिए बनाए गए आवासीय भवन जर्जर होने के साथ ही झाड़-झंखाड़ से पूरी तरह पट चुके हैं। भवन के अंदर फैली गंदगी व सामने उगे झाड़ अधिकारियों की उदासीनता की गवाही दे रहे हैं। परिसर में फैली गंदगी से मरीजों में संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा है।ग्रामीण दीपक कुमार हरेन्द्र आशुतोष कुमार मुकेश बबलू कन्हैया सुरेश राजकुमार ने बताया की इस सम्बंध मे नेता सांसद स्थानिय विधायक से लगायत अधिकारियो तक काफी बार समस्या के लिये मिला गया पत्र भी लिखा गया पर नतिजा सिफ़र रहा बीडीओ जोखन प्रसाद ने कहा कि सवास्थय बिभाग को पत्र लिखा गया है भवन के जिडोदार के लिए

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking