कुशीनगर। कसया नगर के कसया-देवरिया मार्ग पर सिसवा महंथ में संचालित एक बेकरी फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम छापेमारी कर मानक के विपरीत मिले लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के टोस्ट, रेपर आदि सामान बरामद किया। फैक्ट्री में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर मजदूरों से काम कराया जा रहा था। टीम ने बरामद माल सहित फैक्ट्री को सील कर दिया। शाम को लगभग 3.30 बजे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मंडल गोरखपुर श्रवण कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने उद्योग विभाग से आवंटित प्लाट संख्या 23, 24 व 25 में संचालक एसके अग्रवाल द्वारा संचालित श्याम बेकर्स नामक फैक्ट्री में छापेमारी की। बेकरी फैक्ट्री में खाद्य सामग्री अस्त-व्यस्त मिली तो निर्माण में भी मानकों का उल्लंघन पाया गया। मजदूर असुरक्षित तरीके से बिना मास्क और ग्लब्स लगाए कार्य करते मिले। टीम ने 576 गत्तों में भरे 9216 पीस टोस्ट सील किया। चार बोरियों में रखे सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा।
सहायक आयुक्त के अनुसार बरामद सामग्री की कीमत लगभग तीन लाख रुपये होगी। सहायक आयुक्त मिश्र ने बताया कि माल सैंपलिंग कर जांच के लिए लैब भेजी जा रही है। इसके अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार आदि अधिकारी कार्रवाई में शामिल रहे।
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…