News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 11 हजार विद्युत हाइटेंशन तार के चपेट मे आ जाने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 8, 2021  |  7:52 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 11 हजार विद्युत हाइटेंशन तार के चपेट मे आ जाने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरी के लक्ष्मीपुर टोला मे मूर्ति विसर्जन करने  को जा रहे  पिता पुत्र के 11हजार हाइटेंशन विद्युत् तार के चपेटे मे आ जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी l

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

मिली जानकारी के अनुसार समय लगभग साय 5बजे ग्रामसभा पिपरी टोला लक्ष्मीपुर निवासी अंगद पुत्र गुलाब उम्र 23वर्ष मूर्ति  विसर्जन के लिये ट्राली पर लक्ष्मी मूर्ति को रखकर सजा रहे थे और वही पर ट्राली के ऊपर से 11हजार बोल्ट का हाइटेंशन विद्युत तार गुजरा हुआ हैं, जिसको मृत अंगद डंडे से ट्राली पर चढ़ कर हटा रहा था कि विद्युत तार की चपेट मे आगया l अपने पुत्र को करंट की चपेट मे आये देख पिता गुलाब पुत्र इंद्राशन उम्र 45वर्ष ने आनन फानन मे पुत्र को बचाने चला गया और पुत्र के साथ पिता भी करंट की चपेट मे आगया तथा मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी l इस घटना से गांव मे अफरा तफरी मच गया और तत्काल गांव वाले दोनों पिता पुत्र गुलाब और अंगद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया लाये जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दियाl घटना की सूचना पर कसया थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय मय फोर्स पहुचे और लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया l इस विदारक घटना से पुरे गांव मे शोकाकुल का माहौल व्याप्त हैं l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking