News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अवैध हाईरेक्टीफाईड स्प्रिट निर्मित नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 3, 2020  |  4:01 PM

1,326 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध हाईरेक्टीफाईड स्प्रिट निर्मित नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद WhatsApp
Responsive image
  • अवैध हाईरेक्टीफाईड स्प्रिट निर्मित नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद
  • कच्चा माल व भारी मात्रा में रैपर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
  • स्वाट टीम औऱ पटहेरवा पुलिस की सँयुक्त कार्यवाही

कुशीनगर । बिहार में स्थानीय सरकार द्वारा शराब बंदी काफी समय से चली आ रही है। लेकिन शराब के शौकीनों को शराब मुहैया कराने के लिये शराब तस्कर अभी भी पीछे नही है। लेकिन जनपद कुशीनगर में विनोद कुमार सिंह की पुलिस द्वारा लगतार उनके मंसूबे पर पानी फेरते हुये उनकी कमर तोड़ी जा रही है।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

आगामी बिहार विधान सभा चुनाव ,देवरिया उप चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब विक्री, निष्कर्षण ,परिवहन पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद कनोजिया के नेतृत्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज शनिवार को स्वाट टीम व थाना पटहेरवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा भरपटिया के पास से दो अभियुक्तों जनार्दन यादव पुत्र राजा यादव सा0 भरपटिया थाना पटहेरवा कुशीनगर, राजेश गुप्ता पुत्र बच्चा गुप्ता सा0 बनवरिया थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से आठ प्लास्टिक के डिब्बे मे कुल चार सौ ली0 स्प्रीट, दो बोतल में अपमिश्रित तीन ली0 देशी शराब, बन्टी बबली का रैपर लगा 58 खाली शीशी 200 ML की एवं 100 शीशी 200 ML की बिना रैपर के, अपमिश्रित शराब बनाने में प्रयुक्त पदार्थ, एक अदद मो0सा0 TVS स्पोर्ट नं0 UP 57 AJ 0323, व एक अदद मोबाइल फोन बरामद करने में कामयाबी मिली है। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग हरियाणा से स्प्रिट मंगवा कर डुप्लीकेट शराब बनाते है तथा इसे बिहार ले जाकर बेच देते हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 351/2020 धारा 419/420/467/468/471/272 भा0द0वि0 व धारा 60/72 आ0 अधि0 व धारा 54/64 कापी राईट एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

आइये जानते है!! पकड़े गए अभियुक्तों की आपराधिक इतिहास

अभियुक्त जनार्दन यादव का अपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 238/18 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना पटहेरवा पटहेरवा कुशीनगर
  2. मु0अ0सं0 351/20 धारा 419/420/467/468/471/272 भादवि
  3. 60/72 आब0 अधि0 व 54/64 कापी राईट एक्ट पटहेरवा कुशीनगर।

अभियुक्त राजेश गुप्ता का अपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 351/20 धारा 419/420/467/468/471/272 भा0द0वि0, 60/72 आब0 अधि0 व 54/64 कापी राईट एक्ट पटहेरवा कुशीनगर।
  2. मु0अ0सं0 804/17 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना तरयासुजान तरया सुजान जनपद कुशीनगर।
  3. मु0अ0सं0 807/17 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।
  4. मु0अ0सं0 123/18 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।
  5. मु0अ0सं0 296/18 धारा 60(2)/63 आबकारी अधि0 419/420 भा0द0वि0 थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।
  6. मु0अ0सं0 438/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।

यह भी जानिये !!इन लोगो ने दिलवाई कामयाबी

  1. प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अतुल्य कुमार पाण्डेय
  2. उ0नि0 रामसहाय यादव
  3. उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम
  4. हे0का0 मुबारक अली स्वाट टीम
  5. का0 अशोक कुमार सिंह- स्वाट टीम
  6. का0 रणजीत यादव- स्वाट टीम
  7. का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम
  8. का0 विनोद यादव स्वाट टीम
  9. का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम
  10. का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम
  11. का0 कर्मवीर यादव थाना पटहेरवा
  12. का0 सुनील यादव थाना पटहेरवा
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking