News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गो संरक्षण एवं संवर्धन विषयक जनपद स्तरीय गो संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 25, 2021  |  8:16 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गो संरक्षण एवं संवर्धन विषयक जनपद स्तरीय गो संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
  • गो संरक्षण एवं संवर्धन विषयक जनपद स्तरीय गो संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
  • मा0 अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्याम नंदन जी मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित।
  • कुशीनगर। मा0 अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्यामनंदन जी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी एस राजलिंगम के साथ गो संरक्षण एवं संवर्धन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गयी।
    मा0 अध्यक्ष जी द्वारा जनपद में संचालित गौशालाओं की पूर्ण जानकारी लेने पश्चात समस्त गौशाला ओं की रिपोर्ट सम्बन्धित से लेकर डीपीआर तैयार करा कर उपलब्ध कराने की अपेक्षा जिलाधिकारी से की गयी, इस के साथ ही उन्होंने गौ आश्रय स्थलों पर पानी, विजली, चारे, कर्मचारी सहित सभी व्यवस्थाओं को स्थानीय स्तर पर देख लिए जाने की बात कही गई। मा0 अध्यक्ष जी द्वारा गौ आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाये जाने के सम्बंध में विभिन्न विभागों को कार्य योजना बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
    मा0 अध्यक्ष जी ने उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित वन विभाग से इस छेत्र में पहल किये जाने सहित गोबर से बने उत्पाद के सम्बंध में जोर दिया गया । उन्होंने बताया कि गोबर से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बन रहे हैं जैसे -दिए, गमला, विभिन्न प्रकार कु मूर्तियां, फिनायल, रक्षा बंधन हेतु राखी, सहित अन्य उपकरण भी तैयार किये जा रहे हैं जिसके मार्केटिंग के लिये भी स्थानीय स्तर पर कोई समस्या नही है, उन्होंने सभी सम्बन्धित गण से अपने अपने स्तर से सार्थक पहल किये जाने हेतु प्रेरित किया, साथ ही उत्पाद तैयार हेतु प्रशिक्षण दिलाये जाने का आश्वासन भी दिया गया।
    जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने बताया कि जिला पंचायत व स्थानीय निकाय के सहयोग से गौशालाएं संचालित की जा रही हैं, गौ आश्रय स्थलों में बिना बाउंड्री वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देने तथा लेमन ग्रास घास को लगाए जाने हेतु जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया।
    जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को बर्मिकम्पोस्ट खाद बनाने,सहित और क्या कर सकते हैं इस विचार विमर्श करने का निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी/निजी गौशालाओं की समीक्षा दौरान चारागाह सहित भूमि अतिक्रमण आदि के सम्बंध में अपर जिलाधिकारी को जांच करा लेने का निर्देश दिए।
    अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने मा0 अध्यक्ष गो सेवा आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों/सुझावों को शत प्रतिशत क्रियान्वित किये जाने का आश्वासन दिया गया।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधि0 अधिकारी न0पा0/नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking