News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर जनपद में“मिशन शक्ति” के अन्तर्गत छात्राओं को किया गया जागरुक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 19, 2020  |  6:52 PM

1,638 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जनपद में“मिशन शक्ति” के अन्तर्गत छात्राओं को किया गया जागरुक

कुशीनगर आज लगभग सात माह के बाद विधालय खुले है। प्रदेश सरकार के मंशा के अनुसार आज जनपद कुशीनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देश में मिशन शक्ति का जागरूक अभियान चलाया गया। और महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुये सुरक्षा के ट्रिप्स बताये गये।

आज की हॉट खबर- सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

मिशन-शक्ति जागरूक अभियान के अंतर्गत महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और सशक्तिकरण सहित महिला/बाल अपराधों के रोकथाम हेतु जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा उदित नारायण इण्टर कालेज थाना को0 पड़रौना, इण्टर कालेज छितौनी थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर, ग्राम पचायत जंगल हनुमानगंज थाना को0 पड़रौना में “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत छात्राओं / महिलाओं को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए विभिन्न जानकारी दी गयी कि छात्राओं को शिक्षा के साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने व अच्छी शिक्षा व अच्छे प्रशिक्षण को लेकर आत्म -निर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) की ट्रेनिंग आरक्षीगण के माध्यम से दिलाय गया। सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग में भाग लेने वाली छात्राओं को स्वयं के साथ साथ अपने पास- पडोस में रहने वाली अन्य बालिकाओं व महिलाओं को प्रशिक्षित एंव जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढाओ, कौशल विकास योजना आदि की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090-वुमेन पावर लाइन, 181- महिला हेल्प लाइन, 1098-चाइल्ड लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 102-स्वाथ्य हेल्पलाइन, 112-पुलिस हेल्प लाइन आदि नंबर के क्रियान्यवन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा छात्राओं व महिलाओ के साथ घटने वाले अपराध के विषय में भी विधिक जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। सनद हो की यह जागरूकता अभियान एसएसपी कुशीनगर के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्र के विधालयो में आयोजीत कर मिशन शक्ति का प्रचार- प्रसार किया जाएगा। हर थानों में मिशन शक्ति डेस्क की स्थापना किया गया है, जो थाना में आने वाली पीड़ित महिलाओं को विशेष जानकारियां साझा करेंगी।

संबंधित खबरें
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई…

पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक
पुरानी पेंशन व अन्य मांगों के लिए गरजे शिक्षक

पडरौना/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार…

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर वाइक सवार टेलर के…

शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद
शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद

कुशीनगर । इस संसार में मानव जीवन को परमात्मा ने शाकाहारी बनाया है इसीलिए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking