News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर :- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पडरौना में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस; सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर किया गया 7 मामलों का निस्तारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2021  |  4:50 PM

617 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पडरौना में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस; सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर किया गया 7 मामलों का निस्तारण WhatsApp
Responsive image

फणीन्द्र पाण्डेय

आपके लिए और..- स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

कुशीनगर:- शनिवार को जनपद के पडरौना तहसील में आज तहसील दिवस /संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं का निस्तारण भी किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 21 मामले फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किये गए, जिसमें राजस्व विभाग के 11 पुलिस विभाग के 5 विकास विभाग के 3 तथा अन्य 2 मामले शामिल थे। इनमें से 7 मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जो राजस्व विभाग से सम्बंधित थे। अवशेष सभी 14 मामलों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को तत्काल कार्यवाही कर मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल मामले में भूमि पर अवैध कब्जा, लो वोल्टेज विद्युत समस्या, अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र ,राशन कार्ड, आदि प्रमुख थे। इन मामलों में कुछ मामलों को तत्काल संबंधित अधिकारी के सुपुर्द किया गया तथा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया कि मामले का अविलंब निस्तारण किया जाए। अतिक्रमण पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया। कुछ मामलों पर जिलाधिकारी ने फोन पर भी संबंधित अधिकारी से बात करके तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी श्री लिंगम ने इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि द्वितीय लहर के कारण जनता दर्शन और तहसील समाधान दिवस बीच में रुक गया था लेकिन अब इसकी शुरुआत फिर से हो चुकी है। सभी संबंधित अधिकारी आइजीआरएस पोर्टल को नित्य चेक करें तथा किसी भी मामले को लंबित नहीं रहने दे। यह एक टीम वर्क है सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, उप जिलाधिकारी पड़रौना कोमल यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी राघवेंद्र द्विवेदी,जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण व पुलिस विभाग के अधिकारी गण के साथ तहसील के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
स्कॉर्पियो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चतुरछपरा नहर पुल के समीप सोमवार की सायं भीषण सड़क हादसा बाइक सवार एक…

पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
पैकोली मारपीट प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

प्रधान प्रतिनिधि को मार पीट के साथ जान माल की धमकी हाटा, कुशीनगर। पैकोली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking