पिपरा बाजार/कुशीनगर। नया कृषि कानून पूर्णतया किसान हित में है और किसानों को अधिक से अधिक अधिकार देकर उनकी उपज की अधिकतम कीमत दिलाने वाला है।केन्द्र सरकार पिछले छः वर्षों में जितनी भी योजनाएं लाई है सब देश के गाँव,गरीब,किसान, शोषित, वंचितों के हित में है।यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और बस्ती के माननीय सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा।
ये बातें बिहार दौरे पर जा रहे राष्ट्रीय मंत्री रविन्द्र नगर में पूर्व जिला महामंत्री मारकण्डेय शाही के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा।उन्होनें कहा कि देश में एक वर्ग है जो यह समझता है कि देश में शासन करने का अधिकार सिर्फ उनके पास है ये मोदी कहाँ से आ गये। इसीलिए मोदी सरकार को बदनाम करने करने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी वामपन्थी दल लगातार साजिशें कर रहे हैं।किसान आन्दोलन भी उसी का एक हिस्सा है।हमारी सरकार किसानों से बात कर रही है उनकी हर शंकाओं को दूर करने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर कुशीनगर विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी,नगर पालिका परिषद चेयरमैन विनय जायसवाल, विजय शुक्ल,अजय तिवारी, सन्तोष दत्त राय,विवेकानन्द पाण्डेय,विश्वरंजन कुमार आनन्द,वरुण राय,भीखम प्रसाद, विवेकानन्द शुक्ल,प्रीयेश शाही आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…