News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:—प्लीज हमे बचा लीजिये बिधायक जी!नाबालिग बालिका की गुहार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 7, 2020  |  5:22 AM

937 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:—प्लीज हमे बचा लीजिये बिधायक जी!नाबालिग बालिका की गुहार

●●—प्लीज हमे बचा लीजिये बिधायक जी! नाबालिग बालिका की गुहार

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

कुशीनगर. एक नाबालिग किशोरी ने कुशीनगर विधायक के आवास पर पहुँच कर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी से अपने शादी रुकवाने की गुहार लगाई. नाबालिग किशोरी ने कहा कि मेरी सहमित के बिना परिजन मेरी शादी मुझसे लगभग तीन गुना अधिक उम्र के व्यक्ति से करा रहे हैं. किशोरी के इस बात पर विधायक ने तुरंत पुलिस से सम्पर्क कर तत्काल न्याय दिलाने का निर्देश दिया.

क्या है मामला

कसया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर पहुंची. उक्त बालिका ने विधायक से अपनी पीड़ा बताया. उसने कहा कि मेरे माँ-बाप एवं रिश्तेदार मिलकर मेरा विवाह मुझसे तीन गुने अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ कराना चाह रहे हैं. जबकि मुझे अभी शादी नहीं करनी है. मैं अभी 11वीं कक्षा में पढ़ती हूँ.
ज्ञात हो कि उक्त नाबालिग किशोरी ने अपनी समस्या को लेकर चाइल्ड केयर व महिला हेल्प लाइन पर शिकायत भी की थी. जिसके बाद उच्च अधिकारी द्वारा कसया थाने की पुलिस को मामले की सूचना दी गयी थी. रविवार की सुबह जब वह विधायक के पास पहुंची तो उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई की बात कहते हुए बालिका और उसके परिवारीजनों को थाने भिजवाया.
विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी मेरे आवास पर फरियाद लेकर आई थी. उसकी समस्या को सुन तत्काल कसया थाने के प्रभारी निरीक्षक को बुलाकर उसको न्याय दिलाने की बात कह उन्हें सुपुर्द किया गया. ।

प्रभारी निरीक्षक कसया कहते है बालिका के परिजनों से बालिग होने तथा मर्जी के खिलाफ शादी न करने का लिखित लेने के बाद उसे उन्हें सौंप दिया गया है.

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking