News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा के चौपाल कार्यक्रम में जन कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2021  |  10:22 AM

747 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा के चौपाल कार्यक्रम में जन कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

पिपरा बाजार/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पडरौना देहात मण्डल के नाहर छपरा गांव में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा भाजपा नेता/पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रितिक सिंह गौतम ने मोदी सरकार व योगी सरकार द्वारा चलाई ज रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी ने भारत को आंतरिक मजबूत करने के साथ साथ विश्व स्तर पर भी मजबूत करने का काम किया है आज भारत तमाम देश को कोरोना बैक्सीन दे रहा है।पहली बार ऐसा हुआ है कि चीन पीछे हटा है जो नए को दर्शाता है।इसी कड़ी में वरिष्ठ भाजपा नेता धनन्जय तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार को इतिहास में स्वर्णिम काल के रूप में जाना जाएगा।उक्त चौपाल को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका बिकास नीति पर चलती है साथ ही उन्होंने जन आवाम से अपील की कि आने वाले पंचायती चुनाव में आप सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलावे।इस दौरान पडरौना देहात मण्डल अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा,उपाध्यक्ष,उदय प्रताप कुशवाहा,रामू चौहान, राजेश चौहान,डोमई चौहान,धर्मेद्र चौहान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।उक्त चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम संयोजक छोटेलाल चौहान के नेतृत्व में किया गया।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking