News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मदारियों पर बारह वर्ष का बच्चा गायब करने का आरोप, हनुमानगंज थाना क्षेत्र का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 10, 2020  |  6:01 AM

1,274 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मदारियों पर बारह वर्ष का बच्चा गायब करने का आरोप, हनुमानगंज थाना क्षेत्र का मामला WhatsApp

*कुशीनगर*

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

मदारियों पर बारह वर्ष का बच्चा गायब करने का आरोप,हनुमानगंज थाना क्षेत्र का मामला

तलाश में जुटी दो जिलों की पुलिस

कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव में दो दिन पहले सर्कस दिखाने आया मदारियों के एक दल के साथ बारह वर्ष का एक बच्चा गायब हो गया। बच्‍चे की तलाश में अब कुशीनगर के साथ-साथ महराजगंज पुलिस भी जुट गई है।

जानिये क्या है पूरा मामला

बच्चे के पिता की तहरीर पर कुशीनगर के हनुमानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़के के पिता दिनेश भारती ने तहरीर में कहा कि उसके गांव में दो दिन पहले कुछ मदारी सर्कस दिखाने आये हुए थे। उसने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम खेल दिखाने के बाद उसके 12 साल के बेटे विशाल को ले चुरा ले गए।
रात तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की।
गांव के लोगों ने बताया कि देर शाम को बच्चा दोनों मदारियों के साथ गांव से बाहर जाता दिखा था। इस आधार पर दिनेश ने मदारियों के खिलाफ तहरीर देकर अपने बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है।

क्या कहती है! हनुमानगंज की महिला प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय

इन्होंने बताया कि सर्कस दिखाते समय  ग्रामीणों के द्वारा लिए गए मदारियों के फोटो- वीडियो के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। फोटो के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया गया है।
दो आरोपियों की पहचान महराजगंज के थाना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा के गांव के रहने वाले दिलशाद आलम पुत्र आस मोहम्मद और विजय दुसाध पुत्र अज्ञात के रूप में हुई है। आरोपियों के घर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UP e-District Certificate 2026: घर बैठे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं और सत्यापन (Verification) कैसे करें?
UP e-District Certificate 2026: घर बैठे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं और सत्यापन (Verification) कैसे करें?

कुशीनगर / लखनऊ (न्यूज अड्डा डेस्क): स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेना हो, छात्रवृत्ति (Scholarship) का…

UP Ration Card New List 2026: यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें और डिजिटल कार्ड डाउनलोड करें? जानें पूरा तरीका
UP Ration Card New List 2026: यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें और डिजिटल कार्ड डाउनलोड करें? जानें पूरा तरीका

कुशीनगर / लखनऊ (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग (FCS UP)…

Ayushman Bharat Card List 2026: घर बैठे मोबाइल से आयुष्मान कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें और डाउनलोड करें? जानें पूरा तरीका
Ayushman Bharat Card List 2026: घर बैठे मोबाइल से आयुष्मान कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें और डाउनलोड करें? जानें पूरा तरीका

कुशीनगर / लखनऊ (न्यूज अड्डा डेस्क): गंभीर बीमारियों के महंगे इलाज से गरीब और…

UP Bhulekh Khatauni 2026: घर बैठे मोबाइल से अपनी जमीन की खतौनी और गाटा संख्या कैसे देखें? जानें पूरा तरीका
UP Bhulekh Khatauni 2026: घर बैठे मोबाइल से अपनी जमीन की खतौनी और गाटा संख्या कैसे देखें? जानें पूरा तरीका

कुशीनगर / लखनऊ (न्यूज अड्डा डेस्क): आज के डिजिटल दौर में जमीन के रिकॉर्ड,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking