News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महुअवा कारखाना ने बरवा राजा पाकड़ को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा।

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 22, 2021  |  5:33 PM

893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महुअवा कारखाना ने बरवा राजा पाकड़ को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा।

कुशीनगर । बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहे पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल मैच के रोमांचक मुकाबले में महुआवा कारखाना ने राजा पाकड़ को बावन रन से हराकर कर ट्राफी पर कब्जा किया ।
दोनों टीमों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए ,मैच को रोमांचक बनाया।पहले बैटिंग करते हुए महुवावा कारखाना की टीम ने 12ओवर में चार विकेट खोकर 142रन बनाए,जवाब में बरवा राजा पाकड़ की आदर्श क्रिकेट क्लब की टीम 9विकेट पर मात्र 88रन ही बना सकी,विजेता टीम के खिलाड़ी मनोज ने धुवां धार बैटिंग करते हुए विरोधी टीम के हौसले को पस्त कर दिया। मैन आफ द मैच मनोज को चुना गया,जिन्होंने 23गेंद पर 56रन जिन 7छक्के तथा1चौंका सामिल है।
बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य/ जिला प्रभारी अखिलेश दास उर्फ हरिकेश गुप्ता ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए कहा कि खेल से आपसी प्रेम व भाई चारे की भावना का विकास होता है,उन्होंने विजेता एवं उप विजेता टीम को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।अंपायर की भूमिका समीर अंसारी तथा विशाल गुप्ता जबकि रनिंग कमेंट्री की भूमिका को सोनू कुमार ने बखूबी निभाया। इस अवसर पर सोनू कुमार,प्रिंस शुक्ला,सतेंद्र शुक्ला,पीयूष,आशुतोष कुमार, जहीर,विवेक, कमोद,अजय सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया...

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking