News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राजकीय सम्मान के साथ किया गया लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2021  |  6:36 PM

886 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राजकीय सम्मान के साथ किया गया लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार

कुशीनगर | कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी अजीमुल हक 90 वर्ष का बुधवार की शाम अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गांव के पास स्थित कर्बला पर किया गया। स्थानीय पुलिस की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दिया गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनको दो बेटे थे, बड़े बेटे की मौत कुछ दिन पूर्व हो चुकी थी। उनके छोटे बेटे जुबेर अहमद ने उन्हें मिट्टी दिया। चौकी इंचार्ज धर्मदेव चौधरी, उपनिरीक्षक श्रवण यादव आदि ने भी उन्हें कंधा दिया। उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, राणा प्रताप राव, अकमल भाई, शकील अहमद, दिनेश रॉव, आदि लोग मौजूद रहे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking