News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राजभर समाज पर कुछ लोग कर रहे है राजनीति, सावधन रहने की जरूरत: अनिल राजभर

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 12, 2021  |  3:28 PM

1,116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राजभर समाज पर कुछ लोग कर रहे है राजनीति, सावधन रहने की जरूरत: अनिल राजभर WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के पडरौना के सर्किट हाउस में प्रेस कान्प्रेंस के माध्यम से कह रहे थे कि जो लोग राजा सुहेलदेव की आड़ में राजभर समाज पर जो राजनीति कर रहे हैं और सलार सैयद गाजी का समर्थन करने वाले ओवैसी से हाथ मिला रहे हैं। ये लोग राजभर समाज का क्या भला करेंगे। ऐसे लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है। ये बातें शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविन्द्र नगर सर्किट हाउस पर प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आज तक कोई भी सरकार राजा सुहेलदेव की सुधि नहीं ली और राजभर समाज को भटकाते रहे ।
उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कमल निशान वाली सरकार बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाने जा रही है ।आगामी 16 फरवरी को उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्तौड़ा मैदान में स्मारक सहित पर्यटन स्थल व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से हजारों लोग शिरकत कर राजा सुहेलदेव की भव्य मूर्ति के अनावरण के साक्षी बनेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक हजार वर्ष पहले राजा सुहेलदेव ने अयोध्या पर आक्रमण करने आ रहे सैयद सलार गाजी को पराजित किया था। ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश सरकार स्मारक बनाने जा रही है। राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में बहराइच के चितौड़ा मैदान पर 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलांयास करेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान स्मारक सहित अन्य विकास योजनाओं पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कहा कि राजा सुहेलदेव की आड़ में राजभर समाज पर जो राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है।
इस अवसर पर खड्डा विधायक जटाशंकर मणि त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह और देवरिया कसया जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking