कुशीनगर | माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 8 मई 2021 दिन शनिवार को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को कोविड-19 की महामारी को दृष्टिगत रखते हुए माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश विजेन्द्र सिंह के आदेशानुसार स्थगित करते हुए अब आगामी 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी,जिसमें अधिक से अधिक वादो को जरिए सुलह समझौता निस्तारित किया जाएगा ।
माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा यह अपील की गई है कि सभी अधिवक्तागण एवं वादकारी गण अपने मुकदमों को अधिक से अधिक संख्या में आगामी दिनांक 10 जुलाई 2021 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कराते हुए जरिए सुलह समझौता निस्तारित कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।
उक्त की जानकारी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अमन कुमार श्रीवास्तव ने दी।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…