कुशीनगर |रात में सड़कों, फुटपाथ, अस्पताल, चौराहों, रैन-बसेरों सहित अन्य स्थानों पर ठंड से ठिठुरते राहगीरों, अर्द्धविक्षिप्त जनों सहित अन्य वास्तविक जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने हेतु रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा लगातार कंबल वितरित करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
क्लब के सचिव वाहिद अली ने बताया कि रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा देर रात सड़कों, फुटपाथ, अस्पताल, चौराहों, रैन-बसेरों सहित अन्य स्थानों पर ठंड से ठिठुरते राहगीरों, अर्द्धविक्षिप्त जनों तथा अन्य वास्तविक जरूरतमंदों की खोज कर उन्हें कंबल दिया जाता है। ताकि इस भयंकर ठंड में वे अपना बचाव कर सकें।
क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० एम० एच ० खान, उपाध्यक्ष सदरे आलम एवं कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया ने लोगों से अपील की कि अगर कोई भी जरूरतमंद रात में ठंड से ठिठुरते मिले तो उसकी मदद करें या क्लब के पदाधिकारियों को सूचित करें जिससे उसको ठंड से राहत पहुंचाया जा सके।
कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…