News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समाजवादी सरकार के किये कार्यों का उद्घाटन कर भाजपा लें रही श्रेय-अखिलेश यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 14, 2021  |  8:56 PM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समाजवादी सरकार के किये कार्यों का उद्घाटन कर भाजपा लें रही श्रेय-अखिलेश यादव

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर में जनता अपार जन समूह को देखकर कह सकता हूँ बदलाव कि विधानसभा चुनाव में बदलाव होगा और यूपी को बर्बाद करने वाले बाबा मुख्यमंत्री जाने वाले हैं।।अब भाजपा जाने वाली है। सायकिल रफ्तार पकड़ रही है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

उक्त बातें विजय रथ यात्रा लेकर कुशीनगर आये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर स्थित मालती पाण्डेय बालिका इंटर कालेज परिसर में आयोजित जनसभा में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कही। आगे कहा कि बुद्ध की धरती से दुनिया में सन्देश जाता है। चुटकी लेते हुए कहा कि सीएम योगी जब कुशीनगर में आये थे तो गरीबों को सेम्पल, साबुन से नहला कर मिलवाया गया। बुद्ध की धरती पर बाबा ऐसा करेंगे। किसी ने नहीं सोंचा था। इसी धरती पर इंसेफेलाइटिस से काफी मौतें हुई। कुशीनगर के युवकों ने इंसाफ मांगा था लेकिन नहीं मिला। किसान आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि जिस समय किसान बिल लागू होगा। उनकी जमींन छीन जाएगी। कानून लागू होने पर सरकार कुछ नहीं कर पायेगी। विदेशों में सरकारें किसानों की मदद करती है। यहां खुले बाजार में किसानों को छोड़ रहे हैं। खीरी लखीमपुर में आंदोलन कर रहे किसानों को केंद्रीय मंत्री के बेटे ने कुचल दिया। घटना के असली दोषी बाहर है। केंद्रीय मंत्री ने स्तीफा नहीं दिया। गन्ने की कीमत नहीं मिल रही है। आज के हालात में सब परेशान है। खाद की बोरी से चोरी हो रही है। महंगाई बढ़ा दिया। बोलते हैं हवाई चप्पल वाले जहाज पर बैठेंगे। जबसे डीजल पेट्रोल का दम बढ़ाया। आज कीमत क्या है। याद रखें टावर जिस तरीके से उपर जा रही है। ये सरकार जबतक रहेगी महंगाई रुकेगी नहीं। बिजली पर कहा कि बाबा सीएम ने बिजली नहीं बनाई। जो लगे सपा में। अच्छे कारखाने लगाए थे। फुर्सत में बाबा सीएम बिजली के कारखाने के नाम सिख रहे हैं। विजली जो बन रही है उस कारखाने के नाम नहीं सुन सकते। लैपटॉप देने की बात की थी। कभी सोंचा क्यों नहीं मिला क्योकि वह चलाना नहीं जानते। स्मार्ट फोन, टेबलेट दे रहे हैं। साढ़े चार साल नहीं दिया। ये नहीं चला सकते इसलिए नही दिए। भाजपा से सावधान रहना। कोई सडयंत्र कर सकते हैं। यह फेंकूँ सरकार बेचू सरकार हो गयी है। रेल, ट्रेन, जहाज, बंदरगाह , एयरपोर्ट, सार्वजनिक कंपनियां सब बेंच रहे हैं। एयरपोर्ट का कुशीनगर में उद्घाटन करने नहीं आये थे। कहा कि जब खेत बेंचना होता है तो मुआयना करने जाया जाता है। उसी तरह यहाँ आये थे। जोरदेकर कहा कि एयरपोर्ट कुशीनगर सपा ने बनाया। सपा सरकार में मंत्री ब्रह्माशंकर ने एयरपोर्ट की भूमि पूजन किया। बाबा मुख्यमंत्री आपको न्याय नहीं देंगे। न्याय सपा करेगी। किसानों की मकान, जमींन चली गयी है। हमने जहां जमींन लिया था। हमने सर्किल रेट का चार गुना दिया। लखनऊ एक्सप्रेस वे जिसका उद्घाटन पीएम करने जा रहे हैं उसका भी। हमने मुआवजा भरपूर देकर उन्हें खुशहाल बनाया। 16 को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन होने जारहा है। सपा में आगरा एक्स्प्रेस वे 302 किमी की सड़क 21 दिन में। हमलोगों ने लड़ाकू विमान उतार कर उद्घाटन किया। पीएम 5 वर्ष बाद पीएम लड़ाकू विमान उतार रहे हैं। कोई जब आये तों नाम बता देना। कौन नेता हैं बिना काम का नाम लिखाया हो। बाबा मुख्यमंत्री का नाम उसमें सबसे ऊपर होगा। हमने 100 नम्बर की व्यवस्था दी कि आपको थाने न जाना पड़े। पहले फोन मिलने पर एम्बुलेंस आती है अब देर से आती है। 112 होतेअब पुलिस गड़बड़ हो गयी। नाम, रंग बदलने वाली सरकार को आपको बदलना होगा। किसानों ने देश की अर्थव्यवस्था बचा ली। किसान हमारे अन्नदाता है और उनका सम्मान हैं। आप लोग हमारी मदद इसलिए करना प्रदेश को आगे ले जाना है। योगी ने प्रदेश को पीछे कर दिया। हर जाति धर्म के लोग अपमानित हो रहे हैं। सरकार झूठे मुक़दमे में लोगों को फंसा रही है। गरीबों ने भरोशा कर तीन बार भाजपा को जीता दिया। इस धोखे बाज सरकार को बदल देना और समाजवादी सरकार बनाना है। इस अवसर पर सैकड़ों लोग सपा में शामिल हुए। रथ पर स्वागत राजेश प्रताप राव बंटी व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने किया। सपा की विजय रथ यात्रा का बुद्ध स्थली, गोपालगढ़ तिराहा, मल्लूडीह में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह,
पूर्व सांसद रामशंकर विद्यार्थी, राजन त्रिपाठी, भन्ते महेंद्र, इलियास अंसारी, मोहन बाबू आदि ने संबोधित किया।

गायिका रंजना भारती ने लोक गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर काफी लोगों ने सपा की सदस्यता ली। अध्यक्षता डा मनोज कुमार यादव, संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया।
पूर्व विधायक सुरेश यादव, ओमप्रकाश यादव, अवनीश यादव, मोहन बाबू, जिला महासचिव शुकुरुल्लाह अंसारी, डा. प्रियेश त्रिपाठी, राजन त्रिपाठी उर्फ अभिषेक त्रिपाठी, राजेश प्रताप राव बंटी राव, राजेश पाण्डेय, पुरन्दर प्रताप यादव, विजय यादव, हरिनारायण यादव, किरन सिंंह,  विध्यवासिनी त्रिपाठी, रामानंद
अमरजीत यादव, कलामुद्दीन, राकेेेश जायसवाल सहित हजारों लोग मौजुद रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking