News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर से अयोध्या जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को बस ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 30, 2020  |  10:44 AM

953 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर से अयोध्या जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को बस ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला!

कुशीनगर से अयोध्‍या लौट रहे भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह के काफिले में शामिल इनोवा गलत दिशा में आ रही बस की टक्‍कर से दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष घायल

गोरखपुर-लखनऊ फाेरलेन पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे सीहापार पुल के पास हुई दुर्घटना में इनोवा सवा‌र भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष पीएन पाठक को हल्की चोट आई है। प्रदेश अध्‍यक्ष दूसरी गाड़ी में थे, जिसके चलते वह सुरक्षित हैं। कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी मंगाकर काफिले को रवाना किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को गोरखपुर क्षेत्र के दौरे पर आए थे।

कुशीनगर से अयोध्‍या जा रहे थे स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर क्षेत्र के दौरे पर आए हुए थे। मंगलवार की शाम को कुशीनगर जनपद में कार्यक्रम से भाग लेने के बाद अयोध्या के हनुमानगढ़ी के लिए पार्टी के अन्य नेताओं के काफिले के साथ रवाना हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक अपनी इनोवा कार संख्या यूपी 53 बीएच 1279 में बैठकर जा रहे थे।

सीहापार पुल के पास हुआ हादसा

सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार पुल के पहले ही गोरखपुर-बस्ती फोरलेन पर गलत दिशा की तरफ से आ रहे एक यात्री बस ने इनोवा को टक्कर मार दिया। टक्कर से गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक को हल्की चोट आईं। गाड़ी के दुर्घटना होते ही सभी गाड़ियां खड़ी हो गयीं तथा काफिले में शामिल सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। थोड़ी देर के बाद दूसरी गाड़ी आने पर प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए। यात्री बस को पुलिस कब्जे में लेकर थाने चली आयी। इंस्पेक्टर एसके यादव ने कहा कि बस पुलिस के कब्जे में है और अभी तहरीर नहीं मिली है।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking