News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:आखिर क्या हुआ? की दूल्हा हुआ बेहोश,सात फेरो से पहले दुल्हन की मौत, कुदरत की करिश्मा ओमप्रकाश की नही हुई माया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 30, 2020  |  7:59 AM

2,344 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:आखिर क्या हुआ? की दूल्हा हुआ बेहोश,सात फेरो से पहले दुल्हन की मौत, कुदरत की करिश्मा ओमप्रकाश की नही हुई माया

कुशीनगर । इस जिले के थाना खड्डा क्षेत्र में एक दूल्हा कल रविवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचता कि उससे पहले ही दुल्हन की मौत की खबर सुनकर वह बेहोश हो गया। जहां खुशी मनाई जा रही थी वहां चंद पलों में गम और मातम फैल गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

जानिये पूरा मामला

मामला खड्डा थाना क्षेत्र के धनौजी आबादकारी गांव का है। धनौजी निवासी उदयभान के दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कठनईया खुचा टोला निवासी श्रीनारायन की पुत्री माया से 29 नवम्बर यानी रविवार को तय थी। 26 नवम्बर को बड़े ही धूमधाम के साथ माया के घरवालों ने तिलक भी चढ़ा दिया था। 26 को ही दुल्हन माया भाई के साथ बाइक से शादी का कुछ सामान खरीदने पकड़ियार बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ब्रेकर पार करते समय माया बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिवारीजनों ने किसी निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया। इसके बाद वह ठीक होकर घर आ गई।
शनिवार की रात लड़के और लड़की के यहां हल्दी की रस्म भी निभाई गई। इसके बाद शादी में शामिल होने आए मेहमान खाना खाकर सो गये। रविवार की भोर करीब चार बजे अचानक माया की तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही पलोंं में उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। उधर, धनौजी में दूल्हे ओमप्रकाश का परिवार शाम को दुल्हन के यहां बारात ले जाने की तैयारी में जुटा था।

इसके लिए दूल्हे का वाहन भी सजाया जा चुका था। लेकिन ससुराल से दुल्हन की मौत की खबर मोबाइल पर मिलते ही दूल्हा अचेत होकर गिर पड़ा। दूल्हे के घरवाले दुल्हन की विदाई कराने की बजाए अब उसके अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से रवाना हुए हैं। इस घटना के बाद दोनों शादी वाले घरों में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतका माया चार बहनों में सबसे बड़ी थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर
प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण

हाटा कुशीनगर ।  स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी…

‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मोतीचक कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाला टोला सिकटिया में ‘सेवा संकल्प-मेरे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking