आप किसी को फोन लगाने से पहले इन दिनों अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में कोरोना से बचाव और सावधानी को लेकर कॉलर ट्यून सुनते हैं. लेकिन अब खबर है कि मोबाइल पर आने वाली कॉलर ट्यून बदलने वाली है. अभी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में कॉलर ट्यून आप सुनते हैं. सूत्रों के मुताबिक अब जल्द ही यह कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित कॉलर ट्यून बदलने वाली है.
क्या था मकसद
सूत्रों की मानें तो कल यानी शुक्रवार 15 जनवरी से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की जगह महिला आर्टिस्ट की आवाज में कॉलर ट्यून सुनाई देगी. कोरोनाकाल में पिछले कई महीनों से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में कोरोना संक्रमण से सम्बंधित संदेश दिया जा रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय और क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए ये सब संदेश में बोलते सुनाई देते हैं. लेकिन अब सरकार ने इसे लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.
जानिए क्यों हो रहा बदलाव
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज वाली इस कॉलर ट्यून के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का सरकार का मकसद रहा है. लेकिन देश मे अब कोरोना वैक्सीन शनिवार से लगने वाली है तो अब केंद्र सरकार का फोकस कोरोना का टीका है.
मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…
कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ…
कप्तानगंज/कुशीनगर। रविवार को तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में स्थित दरबार पैलेस में भारतीय लोक…
मैत्री महोत्सव भारत नेपाल के संबंधों को स्वर्ण अक्षरों में कर रहा अंकित- खेमराज…