कोरोना निगेटिव पाए गए युवक का गांव में विजेता जैसा स्वागत
मो. अजहर/NewsAddaa
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । मुम्बई (पुणे) से आए तुर्कपट्टी क्षेत्र के ग्राम सभा बसडीला पाण्डेय निवासी मंसूर अंसारी को लेकर पूरे जिले भर की सांस अटकी हुई थी, जांच में उसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया । एम्बुलेंस से वह गांव में पहुंचा तो गांव के प्रवेश द्वार पर ही पूरा गांव उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि मंसूर मुम्बई से अपने गाँव लौटा था कुछ दिन बाद उसकी तबियत बिगड़ती जा रही थी तब उसकी सूचना जिला स्वस्थ विभाग कुशीनगर को दिया गया । जिला सर्विलांस स्वस्थ विभाग डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय ने उसको नजदीकी क्वारन्टीन सपहा में भेजा गया। पूरे जिले भर के लिए राह एहतियात के तौर पर युवक का नमूना जांच के लिए भेजा गया। शानिवार को रिपोर्ट निगेटिव मिली। जब वह गाँव लौटा तो गांव के लोगो ने उसको फूलों से स्वागत किया । और गाँव के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। जो कोरोना से बचाव के लिए बहुत जरूरी है। जिला सर्विलांस टीम स्वस्थ विभाग कुशीनगर डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय ने फूलमाला पहनाकर युवक को बधाई दी। इसके बाद स्वागत का दौर शुरू हो गया। कई लोगों ने रिपोर्ट सामान्य आने पर गांव समेत पूरे जिले भर के लिए राहत बताया। स्वागत में खड़े लोग फारुख अंसारी ,रामु शर्मा, मंटू अंसारी रामचंद्र प्रसाद, रोहित कुमार इत्यादि लोग रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…