News Addaa WhatsApp Group Join करें

कोरोना से रिकवरी रेट 71.61%, 1 दिन में कोरोना के 57,381 मरीज हुए ठीक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 15, 2020  |  1:54 PM

866 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना से रिकवरी रेट 71.61%, 1 दिन में कोरोना के 57,381 मरीज हुए ठीक

Coronavirus Case in India: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन रिकॉर्ड स्‍तर के मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना मरीजों की संख्या ने 25 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है. एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 65 हजार 002 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 996 मरीजों की जान चली गई.
नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए 18 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 57,381 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने की दर 71.61 प्रतिशत हो गयी है. मंत्रालय के मुताबिक भारत की ‘जांच, संपर्क का पता लगाने और उपचार’ की नीति के मद्देनजर पिछले 24 घंटे में कोविड-19 की 8,68,679 जांच की गयी. कुल मिलाकर 2.85 करोड़ से ज्यादा जांच हो चुकी है. मंत्रालय के मुताबिक 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है. साथ ही, 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 50 प्रतिशत से अधिक है.

आपके लिए और..- चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा,...

दिल्ली में ठीक होने की दर सर्वाधिक 89.87 प्रतिशत है. इसके बाद तमिलनाडु में 81.62 प्रतिशत, गुजरात में 77.53 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 74.70 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 73.25 प्रतिशत, राजस्थान में 72.84 प्रतिशत, तेलंगाना में 72.72 प्रतिशत और ओडिशा में 71.98 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने और अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 18,08,936 हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में संक्रमण के 6,68,220 मामले हैं जो कुल मामलों का 26.45 प्रतिशत है. मंत्रालय ने कहा, ‘भारत की मृत्यु दर वैश्विक औसत से नीचे है. वर्तमान में यह 1.94 प्रतिशत है.’

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking