News Addaa WhatsApp Group Join करें

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 24, 2026  |  5:29 PM

230 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज  WhatsApp

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर संचालक के ईलाज के दौरान मरीज के मौत पर, परिजनों ने लगाया लापरवाही का ईलाज, मेडिकल स्टोर संचालक डाक्टर पर मुकदमा दर्ज।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव घोरटप भिस्वा निवासी रामकृपाल यादव उम्र 47वर्ष की तबियत खराब हो गई परिजन उसे बालेश्वर चौराहे पर स्थित डा बिनोद पांडेय के मेडिकल स्टोर पर ग्यारह बजे दवा कराने ले गये।डा बिनोद पांडेय ने मरीज को भर्ती कर बोतल चढाना शुरू कर दिया।

इस दौरान रामकृपाल की तबियत और बिगड़ने लगी,जिस पर मरीज के परिजनों ने कहा कि हालत में सुधार नहीं हो रहा है आप छोड़ दे हम कही और दिखा देंगे, लेकिन डा विनोद पांडेय ने कहा कि अभी ठीक हो जाएगा तो छोड देंगे, परिजनों ने यह भी बताया कि तबियत ठीक होने के बजाय और खराब होता गया।शाम को सात बजे के लगभग डा विवेक पांडेय ने मरीज के परिजनों के मोबाइल से डायल 108पर फोन कर एम्बुलेंस बुलाया और मरीज सहित परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेज दिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर ने मरीज को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया।मरीज के साथ आए डा के भाई मौके से फरार हो गये।मृतक के परिजन रामकृपाल के शव को लेकर डा बिनोद पांडेय के मेडिकल स्टोर पर पहुचे जिस पर डा विनोद पांडेय अपने समर्थकों के साथ मिल कर मृतक के परिजनों को गाली गुप्ता देने लगे और मार पीट कर अपने मेडिकल स्टोर से भगाने लगे।

मृतक के परिजनों ने तत्काल डायल 112पर सूचना दी पुलिस के पहुंचते ही डाक्टर अपने समर्थकों के साथ मेडिकल स्टोर छोड़कर फरार हो गये। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी एम हेतू भेज दिया। रविवार दोपहर बाद मृतक के पुत्र उमेंद्र यादव ने डा विनोद पांडेय सहित अन्य के बिरुद्व तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ,पुलिस ने तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking