खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकासखंड के ग्रामसभा सिसवा गोपाल में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग से एक रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। इस अग्निकांड में एक गाय भी बुरी तरह झुलस गई है।
ग्रामसभा सिसवा गोपाल में शनिवार की रात में हरी बरेठा के घर अचानक आग लगने के कारण झोपड़ी में रखा घर-गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। घर मेें बंधी एक गाय भी गम्भीर रूप से झुलस गयी है। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव ने अधिकारियों व पशु विभाग के चिकित्सक से वार्ता कर गाय का उपचार कराया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अहेतुक सहायता की मांग की है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…