खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के पोखरे के पास स्थित भुजौली बुजुर्ग में बीती रात लगी आग से तीन दुकानें जल गईं। काफी प्रयास से आग को बुझाया जा सका। दुकानदारों ने पुलिस को एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव के पोखरा टोला में राम लखन वर्मा, जिब्राइल अंसारी व पूर्नवासी की दुकान है। शनिवार की रात्रि रामलखन की दुकान में लगी आग से जिब्राइल व पूर्णमासी की दुकानों को चपेट में ले लिया जिससे दुकाने जल गईं। पीडित दुकानदारों ने रविवार को एक व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…