News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सहज जनसेवा केन्द्र के संचालको की बैठक!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2021  |  5:53 PM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सहज जनसेवा केन्द्र के संचालको की बैठक!

संजय पाण्डेय/न्यूज अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा व नेबुआ नौरंगियां के सहज जनसेवा केन्द्र के संचालको की बैठक गुरुवार को तहसील सभागार में एसडीएम अरविंद कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुष्मान कार्ड से बंचित पात्र लाभार्थियों को अभियान चलाकर कार्ड बनाने के निर्देश दिये गए। खड्डा: एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सहज जनसेवा केन्द्र के संचालको की बैठक!तहसील सभागार में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा बैठक में एसडीएम अरविंद कुमार ने उपस्थित सहज केन्द्र संचालको से अब तक की प्रगति का क्रमवार समीक्षा किया। उन्होंने सभी को चेताया कि छूटे हुए परिवार का यथाशीघ्र गोल्डेन कार्ड बना दें, लापरवाही करने वालें आयुष्मान मित्र के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम अरविंद कुमार बैठक के बाद मठियां गांव पहुंचकर मस्जिद से लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ध्रुव नारायण यादव, द्विग्विजय शर्मा, नितेश गुप्त, कोटेदार, सफाई कर्मी, राजस्वकर्मी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking