News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एसडीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 10, 2021  |  8:11 AM

596 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

खड्डा/कुशीनगर। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के पूजा घाटों का निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए मातहतों को कड़े निर्देश दिए। हर घाट पर नाव, गोताखोर और सादे ड्रेस में पुलिस जवानों को तैनात करने की हिदायत दी।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय ने खड्डा नगर के स्वामी विवेकानंद नगर में स्थित जटाशंकर पोखरे के छठ घाट का जायजा लिया। ईओ नगर पंचायत खड्डा/छितौनी देवेश मिश्र को महिलाओं के सुविधाओं का विशेष व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पथ प्रकाश व समुचित लाइट प्रवंध कराने के निर्देश दिए। एस एच ओ धनवीर सिंह को महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सभी छठ घाटों पर करने के निर्देश देते हुए सादे वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात करने की बात की। ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों की ब्यवस्था के लिए भी राजस्वकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। इस मौके पर खड्डा पुलिस के साथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्र, एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी, सभासदगण सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

छठ पूजा के लिए तैयार जटाशंकर पोखरा, साज सज्जा व पानी के फब्वारे से बिखर रही है रोशनी की छटा

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking