खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में चल रहे तीन दिवसीय नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार को फाइनल मैच के साथ समापन हुआ। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि विनय सिंह ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।
फाइनल मुकाबला मदनपुर सुकरौली बनाम पकड़ियार के बीच खेला गया जिसमें पकड़ियार ने मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि विनय सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान भाजपा आईटी विभाग के आनंद सिंह, प्रमोद पटेल, देवेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, उपेंद्र साहनी, अवधेश सिंह, संजू राय, अंशु चौहान, गिरिजेश सिंह, रवि प्रताप, बबलू केशरी, विनय चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सोनू चौहान और बलराम यादव ने किया। रेफरी के रूप में उपेंद्र साहनी और अनिल सिंह गोलू रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…