News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नट समुदाय के जमीनी विवाद का मामला,उपजिलाधिकारी ने यथास्थिति बनाये रखने का दिया आदेश

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 2, 2021  |  6:05 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नट समुदाय के जमीनी विवाद का मामला,उपजिलाधिकारी ने यथास्थिति बनाये रखने का दिया आदेश

खड्डा/कुशीनगर।तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौजी आबादकारी गाँव में नट समुदाय के बीच जमीनी विवाद को लेकर एसडीएम अरविंद कुमार मंगलवार को गांव पहुंच दोनों पक्षों को मौके पर यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है। पक्षकारों को साक्ष्य के साथ तहसील न्यायालय उपस्थित होने का निर्देश देते हुए शान्ति ब्यवस्था में खलल पैदा करने वालों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। धनौजी आवादकारी गांव में नट समुदाय के लोगों को पूर्व में पट्टा आवंटित किया गया है और लोग काबिज भी हैं। इस जमीन को एक व्यक्ति अपना काश्तकारी बताकर जमीन खाली कराने की मांग करते रहे हैं। इसे लेकर कुछ लोग तहसील पर पहुँच प्रदर्शन करके जमीन को अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाते रहे हैं। यह मामला डीएम के समक्ष भी उठ चुका है। मामला बढ़ता देख एसडीएम अरविन्द कुमार मंगलवार की सुबह गाँव में विवादित स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया व उच्च न्यायालय के आदेश का शत प्रतिशत पालन करने के लिए यथास्थिति कायम रखने का निर्देश देते हुए साक्ष्य तलब किया है।
इस संबंध में एसडीएम अरविन्द कुमार ने बताया की धनौजी अबादकारी गाँव में चल रहे विवाद के मद्देनजर निरीक्षण किया गया है। मौके पर यथास्थिति कायम रहेगा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking