News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं-विधायक

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 3, 2022  |  8:18 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं-विधायक

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति स्थानीय विधायक विवेकानन्द पांडेय रहे।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

कालेज के अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि ये बच्चे भविष्य में और अधिक मजबूत इरादों और कठिन परिश्रम के साथ विद्यालय तथा समाज का नाम गौरव के साथ रोशन करते रहेंगे और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें रहेंगे। जो छात्र किसी कारण वश वंचित रह गए हैं, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। अगली बार ईमानदारी व कठिन परिश्रम से प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि विद्यालय द्वारा छात्रों की प्रतिभा को सम्मानित करने का कार्य काफी सराहनीय है। विधायक द्वारा विद्यालय परिसर में नवनिर्मित शौचालय कक्ष का लोकार्पण भी किया गया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, दीपू सरावगी, प्रिशु गुप्ता, आनंद कुशवाहा, सुभाष चंद जायसवाल, कर्मवीर साहनी, प्रवक्ता उदय राज शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक आकाश कुमार सिंह, गुलाब चंद, आदर्श तिवारी, अम्बरीश सक्सेना, जितेंद्र यादव, विवेक गुप्ता, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, कमरुद्दीन अंसारी, संजीव सिंह, दिनेश यादव सहित बच्चे उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking