संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के तहत रविवार को खड्डा उपनगर में श्रीराम जनजागरण शोभायात्रा निकाल कर लोगों के बीच जनजागरण किया गया। इस दौरान नगर का माहौल श्रीराम के जयघोष से राममय हो गया।
खड्डा उपनगर के जटाशंकर पोखरा से रविवार की सुबह श्रीराम जनजागरण शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। यात्रा में भगवान श्रीराम की झांकी शामिल थी। यात्रा पोखरा रोड होकर आजाद चौक, गल्ला मंडी, फल मंडी, सिविल लाइन, फारम मोहल्ला, हनुमान चौक आदि प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए लोगों के बीच जनजागरण किया। यात्रा में नगर क्षेत्र की तमाम महिलाएं व पुरूष शामिल होकर श्रीराम का जयघोष करते रहे।इस कार्यक्रम से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। हनुमान की झांकी भी लोगों के बीच आकर्षण की केन्द्र रही।
इस दौरान विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, विवेकानंद पांडेय, दुर्गेश्वर वर्मा, आलोक तिवारी, चन्द्रप्रकाश तिवारी,
सुभाष चंद गुप्ता, नत्थू शर्मा, अजीत तिवारी, अमरचंद मद्धेशिया, रविप्रकाश रौनियार, गुड्डू गुप्ता, विजयलक्ष्मी मिश्र, मधोक गुप्ता, विनोद यादव, रामसहाय दूबे, भोला यादव, विजय कन्नौजिया, डा.विरेंद्र गुप्ता, रामछकित मिश्र, ललित पांडेय, शिवकिशोर श्रीवास्तव, पवन मद्धेशिया, केदार प्रसाद गुप्ता, राज, राहुल, प्रिंस मद्धेशिया, गोविन्द गुप्ता,विजय कन्नौजिया सहित तमाम लोग शामिल रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…