News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: शिवलिंग स्थापना,महारुद्र का सामुहिक महाभिषेक कार्यक्रम के लेकर निकली कलश यात्रा

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 9, 2021  |  4:22 PM

666 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शिवलिंग स्थापना,महारुद्र का सामुहिक महाभिषेक कार्यक्रम के लेकर निकली कलश यात्रा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के काली मन्दिर परिसर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर त्रिदिवसीय शिवपर्व का आयोजन कर 51 पार्थिव शिवलिंग स्थापना, पूजन एवम् महारुद्र का सामुहिक महाभिषेक कार्यक्रम होगा। मंगलवार को कलश यात्रा निकाल नारायणी का जल भर कर काली मन्दिर में बैदिक मंत्रोच्चार कर कलश स्थापना किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम काली मन्दिर प्रागंण से भारी संख्या में कन्याओं सहित महिलाओं ने माथे पर कलश लिए गाजे-बाजे के साथ नगर के सुबाष चौक होते हुए तुर्कहां चौराहा होते हुए पकड़ी बृजलाल सहित भैंसहां के नारायणी नदी के पवित्र तट पर बैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। हर- हर महादेव व रूद्र देवता- जय जय काली के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में 10 मार्च को कलश स्थापना एवम महाभिषेक 11 मार्च को अखण्ड रामायण पाठ व रात्रि में जागरण व 12 को पूर्णाहुति व भण्डारे के साथ समापन होगा। इस दौरान मोहनलाल मोदनवाल, लोकेश उपाध्याय, जवाहर गुप्ता रविंद्र गुप्ता, अंटु लाल श्रीवास्तव, दुर्गेश वर्मा, दीनानाथ मद्धेशिया, संजय अग्रवाल, शंभू तुलस्यान, विजय पांडेय, अमर जायसवाल, गुड्डू गुप्ता, पवन मद्धेशिया, अजय गुप्ता, पवन जायसवाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश जायसवाल, रसाल कसेरा, जितेंद्र सिंह सहित नगर के काफी संख्या में साधु संत सहित नगरवासी शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking